Poems – Vandana Sharma Rawat

लम्हे
लम्हे

तुम कहते हो जल्दी ही, पर  ये बता दो की,

कितना दूर है ये जल्दी का होना।

कितना छोटा है ये लंबा सफर,

क्यों नहीं कट जाता,

उतनी जल्दी जितना साथ होने पर

घडी की सुइयाँ भागती हैं।

तुम कहते हो सब्र रखो, पर ये तो बताओ,

कितना और दूर है ये इंतज़ार,

बहुत बहलाते हो तुम, और मैं पागल,

बस  मान लेती हूँ तुम्हारी सब बातें,

पर ये वादा करो, जब मिलेंगे इस बार,

तो तुम रोक लोगे उस लम्हे को,

नहीं चलेंगी घड़ियों की सुइयाँ,

और ना होगा इंतज़ार लम्हे के

बीत जाने का।

~~ वंदना ~~

सच
सच

सच से सामना होता है कई बार

जब खड़ी होती हूँ फुटपाथ पर ,

देखती हूँ, फटेहाल भीख मांगते बच्चे

वहीं साथ खड़ी तन को ढकने की कोशिश करती उनकी माएं ,

और उनके कंकाल शरीर को अन्दर तक भेदती अनजानी निगाहें।

सच सामने आता है तब

जब सड़क पर पड़ी लाश, चलती गाड़ियों के नीचे,

चिपक जाती है,

टायरों व चारकोल की जमीन से,

जैसे स्वतः ही कोशिश करती हो उसमें समाने की।

कुछ ऐसा ही है समाज का सच भी ,

भीतर बाहर के अन्तद्र्वन्द्व का सच,

बीमार मानसिकता व दूसरे को कुचल आगे निकलने का सच,

झूठ की अंगुली थाम चलने का सच।

सच कभी नहीं छुपता,

बार-बार सामने आता है।

क्योंकि, हम सब उसी सच का हिस्सा हैं

कि सच कुछ नहीं

बस, अब कहने सुनने का एक किस्सा है।

ज़िन्दगी के नाम एक पत्र
हेलो जिंदगी,

अजीब हठी हो तुम, जैसा सोचो वैसा करती करती ही नहीं,

कुछ और ही होता है तुम्हारे मन में,

जब सोचो समुन्दर तो तुम पंहुचा देती हो खुले मैदान में

जब हो किसी की तलाश तब तुम कर देती हो अकेला,

और जब अकेला रहना आता है तो तुम मिला देती हो उस से,

जब मिल jaaye तो, कोशिशों में लग जाती हो की कैसे अलग करूँ,

ऐसा क्यों करती हो तुम,सिर्फ अपने हिसाब से चलना क्या सिर्फ तुम्हे ही अच्छा लगता है?

जब दिल ना सोचना चाहे तब भी तुम अपने खेल खेलती हो,

डाल देती हो ऐसे परिस्थितियों में की दिल और दिमाग बस दौड़ने लगता है,

जब दिल कहीं ठहरना चाहे तुम उफान ला देती हो, और फिर जब आ जाता है

तूफानों को झेलना तब तुम शांत तालाब बन जाती हो,

अच्छा ये बताओ, जो तुम्हारे मन में है वो दिखाए क्यों नहीं देता,

या तुम ऐसा इसलिए करती हो सीधी राहों पर चलकर हम आलसी न बन जाएँ,

पर फिर भी तुम ऐसा मत किया करो,

ऐसा भी नहीं तुम गलत हो,

पर कभी कभी खुद के फैसले अच्छे लगते हैं,

उन रास्तों पर ठहरना अच्छा लगता है,

जहाँ छाया, ठंडी हवा और उसका साथ होता है,

कभी कभी तुम रोक दिया करो अपने खेल

चलने दिया करो हमें अपने पैरों पर, मत उड़ाया करो आंधियां,

कर दिया करो बारिश उन दिनों जब ज़रुरत हो,

भीगा दिया करो ताकि सारे गिले-शिकवे जो तुमसे हैं,

धुल जाएँ और महसूस हो मिटटी की सोंधी खुशबु।

~ वंदना ~

इच्छाशक्ति
इच्छाशक्ति

जो रोक देता है,

दौड़ने से, वो डर ही है,

बाँध देता है अदृश्य रस्सी से,

नहीं बढ़ते पैर रिवाज़ों, मज़बूरियों, रिश्तों नातों के आगे,

नहीं रहती कुछ नया करने की इच्छा,

बस एक धुरी पर घूमना ही नियम बन जाता है,

कुछ ऐसा जो एक जैसा है, जो खो रहा है जीवन के मान्य,

जो दबाता है उसको जो बाहर निकलने का रास्ता खोज़ रहा है,

ख़ुशी और प्यार का रास्ता, वो दरवाज़ा जिससे बाहर आकर ही समझ आएगा

की कौन हैं हम,

सुनो जितना लगता है आसान बाहर आना

ये उससे भी आसान है,

बस एक कोशिश कर दौड़ लगानी है, इतना तेज़ भागना है की अपनी परछाई पीछे रह जाए,

तब नहीं देखना पीछे मुड़कर,

और फिर रुक जाना उस खुले मैदान

जहाँ वही जमीन और आसमान हैं जो दिखते थे तुम्हें सपने में,

हाँ यही है वो नरम घास जिस पर तुम सोना चाहते थे,

सुनो अब आ जाएगी नींद भी तुम्हें, पहली बार जो दौड़े हो इच्छाशक्ति के साथ।

दादी और सिया
दादी और सिया

सिया को सुननी रोज़ कहानी, पर दादी करती आनाकानी।

झपकी लेते ही दादी की, हटा देती वो मछरदानी

पीं पीं करते मच्छर जब, झटपट उठती दादी,

गुस्सा करती दादी को, दे देती है वो पानी,

गट-गट पीकर पानी, उड़ जाती जब नींद,

गले लगाकर सिया को ,सुनाती हैं वो कहानी,

रोज़ रोज़ अब आते मच्छर, पापा को कहती दादी,

भगाओ इन्हें, कुछ करो धुंआ या बदलो मछरदानी ,

क्यों कर घुसते अंदर मच्छर, कोई न जाने पहेली,

न छेद है इसमें, न कुछ और, सुन सिया हँसे अकेली।

पापा आये ऑफिस से, साथ में लाये आल-आउट,

हंसकर बोले दादी से, अब होंगे मच्छर गेट आउट

न आते अब मच्छर, न है मच्छर दानी,

नटखट सिया खोजे मौका पर चलती ना मनमानी।

वापस जाते देख उसे ,धीरे से बोली दादी –

गर सुननी हो कहानी, समय पर अपने आया करो तुम,

प्यारी सिया रानी।

~ वंदना ~

गीत
गीत

कभी था पूर्णिमा से बेहद प्यार मुझे,

अब आमावस की रात यूँ भाने लगी है।

रोशनी में नहीं दिखते थे जो चेहरे

अँधेरे में वे अब जगमगाने लगे हैं,

उम्मीदों के पंख भी खुलने लगे हैं

मन के जुगनू अब टिमटिमाने लगे हैं,

दबी थी जो खुशियाँ वे मचलने लगी हैं

अब आमावस की रात यूँ भाने लगी है।

कभी चौंध जाती थी उजालों में आँखें

चुटकी सी रोशनी रस्ते दिखाने लगी है

अब आमावस की रात यूँ भाने लगी है।

मेरा चाँद
मेरा चाँद

चाँद को ध्यान से देखना कभी,

दो परछाईं दिखाई देंगी।

हमेशा देखती थी मैं और समझ नहीं पाती थी

कौन हैं ये दोनों।

ये सिर्फ मुझे ही दिखते हैं

या सब देख पाते हैं इन्हें,

ये भी तो हो सकता है की ये मेरा वहम हो.

इतनी दूर है चाँद,

और वो दोनों इतने करीब,

ज़रूर कोई बहुत पुराने प्रेमी होंगे

जिनका प्रेम अमर हो गया होगा।

फिर भी यही सोचती थी,

कभी न कभी इस परछाई से बाहर आकर

दिखेंगे वो मुझे,

क्योंकि मैं जानना चाहती हूँ कौन हैं वो।

कल जब छत पर गई ,

चारों तरफ अन्धेरा था,

बिल्डिंग के ऊपर से निकलता चाँद

ऐसा लगा मानो कह रहा हो, की आज तुम जान जाओगी कौन हैं हम।

धुंधली सी परछाई धीरे धीरे साफ़ होने लगी,

और जो चेहरे मैं बरसों से देखना चाहती थी

वो अब साफ़ दिखने लगे, लगा जैसे इसी पल का इंतज़ार था।

आप और मैं इतनी दूर होकर भी बहुत पास थे, एक साथ थे, सबके सामने थे, बहुत करीब थे।

जिस दुनिया से डरते हैं ना हम,

वो सब भी आकर हमें देख रहे थे,

और हमसे कह रहे थे हमेशा साथ रखना हमें,

समझे आप कुछ मेरे चाँद,

ये किस्सा आज का नहीं,

बहुत पुराना है,

शायद तब का जब रात की चांदनी मैं

हम छत पर एक दुसरे से

बातें किया करते थे।

हम तब भी साथ थे,

हम आज भी साथ हैं,

और हम,

हमेशा साथ रहेंगे।

वंदना शर्मा

सीढियाँ
सीढियाँ

अजीब सी कहानी है ,

कहीं मध्य में जाकर जैसे ही समझ सी आने लगती है,

एक नया मोड़ आ जाता है।

रास्ते बदल जाते हैं, पुराने किरदार नए भेष में फिर से सामने आते है,

सीढियां गोल हैं, सब चढ़ रहे हैं,

होड़ लगी है कहीं जाने की, किसी को पहले माले पर जाना है,

तो किसी को सबसे ऊपर वाले।

बीच बीच में सब एक दुसरे से दुबारा मिलते हैं,

कोई ख़ुशी से मिलता है, कोई भारी मन से,

कोई रंजिश में है, कोई अपने किये पर पछता रहा है,

कोई आगे है किसी से, तो कोई अपनी जगह पर पहुँच कर भी निराश,

कहानी ऐसे ही आगे बढ़ रही है ,

सब चल रहे हैं कोई तेज़ कोई धीरे।

जाना कहाँ हैं किसी को नहीं पता, और जिनको अंदाजा है,

वो वहां पहुँच कर भी कुछ ढूंढ रहे हैं,

पर क्या यह मालूम नहीं,

जो पास है उसे ढूंढना कैसा,

ढूंढो उसे जिसे तुम पहचान नहीं पा रहे,

जो किसी रास्ते पर चलने से नहीं ,

अपने भीतर ही मिलेगा,

ज़रा झाँक कर देखो

एक रौशनी दिखाई देगी,

और इन अनगिनत ना खत्म होने वाली सीढ़ियों पर,

उजाला हो जाएगा।

कोशिश तो करो खुद को रोशन करने की ,

वर्ना ये कहानी यूँ ही चलती रहेगी अनंत तक,

आता रहेगा, फिर इक नया मोड़ और इंतज़ार रहेगा फिर से उसके बीत जाने का।

वंदना शर्मा